होमहरदोईदस ब्लाक प्रमुख निर्विरोध, 5 को मिले प्रमाण पत्र

दस ब्लाक प्रमुख निर्विरोध, 5 को मिले प्रमाण पत्र

हरदोई। जनपद के 10 विकास खंडों में शुक्रवार देर शाम ब्लाक प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। निर्विरोध निर्वाचित सभी ब्लाक प्रमुखों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ पांच लोग ही पहुंचे। इन पांचों को डीएम अविनाश कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपा और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में सहयोग की बात कही।

यह भी पढ़ें : 9 ब्लाकों में आज चुने जाएंगे ब्लाक प्रमुख

जनपद के 10 विकास खंडों में एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन बीत जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि टड़ियावां से रवि प्रकाश, अहिरोरी से धर्मवीर सिंह, भरखनी से अंजू सिंह, टोडरपुर से नीतू, मल्लावां से गीता वर्मा, हरियावां से राम दयाल, कछौना से रामश्री, शाहाबाद से त्रिपुरेश, कोथावां से निर्भय वर्मा और बावन से शिवा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें : मतदान के दौरान विधायक या चेयरमैन को ब्लाक परिसर में प्रवेश नहीं: जिलाधिकारी

शाम को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने निर्भय वर्मा, अंजू सिंह, रवि प्रकाश, राम दयाल और धर्मवीर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान एडीएम संजय कुमार सिंह, हरियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, भरखनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी मौजूद रहे।

रोजगार सम्बधित ख़बरें
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें