होमहरदोईपिहानी में हर्षोल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस

पिहानी में हर्षोल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस

spot_img

पिहानी,हरदोई। अरविंद/विपुल
भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। इसके उपलक्ष्य मे पिहानी भाजपा कार्यालय पर ध्वजा रोहण किया गया उसके उपरांत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये गए। फिर नगर में शोभायात्रा निकाली गई जो कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकर्ताओं के नाम सम्बोधन सुना गया। कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने इस मौके पर माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी फंड में अपनी सहयोग राशि ट्रांसफर की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह,रामदास कटियार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता,डॉ मुजाबिर हुसैन ज़ैदी,नीरज सिंह,गौरव गुप्ता,रिशु वैश्य,गुड्डू राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें