होमहरदोईप्रतियोगिताओ में छात्र-छात्राओं ने दिखाए जौहर

प्रतियोगिताओ में छात्र-छात्राओं ने दिखाए जौहर

spot_img

पिहानी, हरदोई। विपुल मिश्रा
जीजीएन कान्वेंट स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनीटेक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
नीबू प्रतियोगिताओ में छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपना हुनर दिखाया। भाषण प्रतियोगिता में भी बेटियों ने बढ़चढ़ हिस्सा लेते हुए अलग अलग विषयों पर संबोधन दिया। इसके अलावा रंगोली,मेंहदी,आदि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। प्रबंधक विपिन मिश्रा ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा बाद भी की जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। श्रेया बाल विकास संस्थान के मनोज मिश्रा ने कहा कि एक विजयी टीम को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में माता भगवती ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी प्रियंक दीक्षित व भाजपा नेता विमलेश गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह,भाजपा नेता डॉ मुजाबिर हुसैन ज़ैदी,नितिन पटवा आदि लोग मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें