होमहरदोईबाबूजी ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन कर दिया समर्पित

बाबूजी ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन कर दिया समर्पित

spot_img

हरदोई- जनसंघ और भाजपा के दिग्गज नेता रहे गंगा भक्त सिंह (बाबूजी) की जयंती रविवार को भाजपा के गंगा नगर स्थित जिला कार्यालय में मनाई गई। जनसंघ, भाजपा और सुशासन विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने गंगा भक्त सिंह के अनुशासन की याद दिलाई। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री और सांसद रहे गंगा भक्त सिंह की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि जनपद में भाजपा के पितामह के रूप में पहचान रखने वाले गंगा भक्त सिंह (बाबू जी) ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मानदंडों का पालन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामौतार शुक्ला ने बाबूजी से जुड़े संस्मरण सुनाए। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, राम किशोर गुप्ता गुड्डू, विद्याराम वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता, विशुन दयाल शुक्ला, गोविंद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह खितौली ने किया। इस दौरान गंगा भक्त सिंह के दत्तक पुत्र नरेंद्र पाल सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान और संदीप सिंह जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सुशील अवस्थी छोटे महाराज, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, संडीला के ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह मल्हेरा, वीरेंद्र वाजपेयी, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें