Homeहरदोईमिलावटखोरों पर मुकदमा दर्ज कराएं : DM

मिलावटखोरों पर मुकदमा दर्ज कराएं : DM

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थिति खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पास बुक, व्यक्तिगत पत्रावली तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में लिए खाद्य पदार्थ के सील किये गये पैकेट आदि की गहनता से समीक्षा की। विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक देखीं।

जिलाधिकारी ने कनिष्ठ सहायक वीरेश कुमार द्विवेदी को निर्देश दिये कि सभी सेवा पुस्तिका में प्रति वर्ष होने वाली वेतन वृद्वि, ईएल व मेडिकल अवकाश का प्रत्येक दशा में अंकन करें। कर्मचारियों द्वारा लिए गये जीपीएफ धनराशि की कटौती करें। व्यक्तिगत पत्रावलियों को पूरी तरह से अपडेट रखें। अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक को निर्देश दिये जनपद में संगठित होकर बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले व्यापारियों एवं उद्यमियों को चिह्नित करें। उनके प्रतिष्ठानों पर औचक छापे डालकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के सैम्पल लें।

सैम्पल जांच आख्या में मिलावट पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराकर दंडित कराएं। तहसील, ब्लाक एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में बिकने वाले खराब, कटे एवं सड़े-गले फलों को माध्यम से नष्ट करायें। मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्व भी सख्ती से पेश आएं

जिलाधिकारी ने मिलावटखोरी करके लोगों की सेहत के लिए खतरा पैदा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। उन अफसरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा जो मिलावटखोरों को बचाते हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना