Homeहरदोईशोहदों पर हुई कार्यवाही लगाया गुंडा एक्ट

शोहदों पर हुई कार्यवाही लगाया गुंडा एक्ट

सड़कों पर आवारा गर्दी करने वालों को भी सबक सिखाया जा रहा है। जिसमें शहर से लेकर कस्बा और गांवों तक सक्रिय एंटी रोमियो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। एसपी के अनुसार तीन दिन के अभियान में 2400 लोग सड़क, बाजार या अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना किसी किसी कारण के घूमते मिले। जिनका पूरा विवरण नोट कर सुधरने का मौका दिया गया। 427 ऐसे मिले जिनकी हरकतें संदिग्ध थीं, उनसे शपथ पत्र लेकर चेतावनी दी गई है। आवारागर्दी करते पकड़े गए 185 के विरुद्ध लिखापढ़ी कर चालान किया गया। पूर्व में दुष्कर्म के मामलों में शामिल रहे 31 शोहदों पर गुंडाएक्ट लगाया गया है, महिलाओं या युवतियों को परेशान करने की शिकायत पर 110 के खिलाफ मिनी गुंडाएक्ट की कार्रवाई हुई है। पांच के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि लगातार अभियान जारी रहेगा। सादे कपड़ों में भी पुरुष और महिला पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना