Homeहरदोईसड़क चौड़ीकरण को 58 करोड़ रुपये मंजूर

सड़क चौड़ीकरण को 58 करोड़ रुपये मंजूर

spot_img

हरदोई। कटरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग को जल्द टू लेन किया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। 21 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया है।
म्योढ़ा-कुसुमखोर मार्ग वर्तमान में सिंगल लेन (साढ़े तीन मीटर चौड़ा) है। मार्ग के डबल लेन होने से इसकी चौड़ाई साढ़े सात मीटर हो जाएगी। इससे बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। मार्ग की सूरत बदलने के लिए क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर उक्त मार्ग के निर्माण के लिए 57 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है। 45 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
कन्नौज से बढ़ेगा व्यापार
म्योढ़ा-कुसुमखोर मार्ग का निर्माण होने से पड़ोसी जनपद कन्नौज से व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कटरी के इलाके में व्यापार बढ़ेगा। कटरी क्षेत्र में फूलों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिलेगी और वह सीधे कन्नौज के बाजार में फूलों की बिक्री कर सकेंगे। कुसुमखोर में गंगा नदी पर पुल पहले ही बन चुका है। व्यापारियों को इस मार्ग के निर्माण का सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
विधायक ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह कुछ माह से उक्त मार्ग के प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिले थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस मार्ग के निर्माण से राहत मिलेगी।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें