Homeहरदोईहरदोई: मोबाइल लूटने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार

हरदोई: मोबाइल लूटने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार

बिलग्राम। मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सरगना से मंगलवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें – IMA ने बाबा रामदेव को भेजेगा 1000 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को चौराहे के पास प्रदीप कुमार व 19 फरवरी को सांडी मार्ग पर अनुज कुमार नाम के व्यक्ति से मोबाइल लूट लिए गए थे। मामला संज्ञान मेें आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना में शामिल अजय व सुनील निवासी सांडी को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से कई मोबाइल व तीन बाइकें मिलीं थीं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें –गैरहाजिरी पर 51 सफाई कर्मियों का वेतन रोकते हुए जवाब-तलब 

दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में थी। मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हरिओम निवासी ग्राम तालेपुरवा थाना सांडी ग्राम पसनेर से कुछ दूरी पर बेहटा मोड़ के पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद किया गया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharat.rojgaralert
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना