होमहरदोईराष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं...

राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूगां:- जिलाधिकारी

spot_img


हरदोई, 31 अक्टूबर 2020ः- लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व अन्य अधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायी कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूगां और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करूगां। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल उनकी दूरदर्शिता और कार्यो द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं देश की आंतरिक सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए अपना योगदान करने का सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं। शपथ को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने दोहराया। इसी तरह आज लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को जनपद के समस्त विभागों, तहसीलों, विकास खण्डों, नगर निकायों एवं विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें