होमहरदोईविशिष्ट विभूतियों को सारस्वत सम्मान से किया गया सम्मानित

विशिष्ट विभूतियों को सारस्वत सम्मान से किया गया सम्मानित

spot_img

हरदोई : साहित्यिक संस्था सरस्वती सदन की ओर से शनिवार को पुष्पगिरी सभागार में सारस्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए जिले की विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यकम में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरन ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत जनपद के विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शैलेंद्र सक्सेना, राज्यसभा के संयुक्त सचिव महेश चंद्र तिवारी, राजीव गांधी कैंसर एंड रिसर्च नई दिल्ली के न्यूरो सर्जन डा. आईसी प्रेमसागर, साहित्यकार फरीद बिलग्राम, सेवानिवृत्त आइएएस व साहित्यकार अवधेश कुमार सिंह राठौर को स्मृति चिह्न व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

प्रमुख नेताओं के गांवों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखें : SDM।

वाणी पत्रिका के मातृ शक्ति विशेषांक का विमोचन किया। कहा कि महिलाओं को समानता के अवसर देकर ही राष्ट्र व समाज को सभ्य एवं समृद्ध बनाया जा सकता है। नारी केंद्रित पत्रिका के माध्यम से सदन ने महिला सशक्तीकरण के लिए सराहनीय प्रयास किया है।

राज्यसभा के संयुक्त सचिव महेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पुस्तकालय को देश व समाज के लिए महत्वपूर्ण है। तक्षशिला और नालंदा जैसे समृद्ध पुस्तकालय भारतीय ज्ञान के भंडार थे। सेवानिवृत्त आइएएस अवधेश कुमार सिंह ने सदन को हिदी साधना का केंद्र बताया। वाणी पत्रिका की संपादक कंचन बाजपेई ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। सदन के अध्यक्ष अरूणेश बाजपेई ने सदन व हिदी के विकास पर जोर दिया।

क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

मंत्री मनीष कुमार मिश्र सदन की रिपोर्ट पेश की। संचालन महेश मिश्र ने किया। अनिल श्रीवास्तव, चेतना शुक्ला, आकृति श्रीवास्तव, अखिलेश बाजपेई, श्रवण कुमार मिश्र, अतुल टंडन, सीमा मिश्रा, रफी अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अमित कुमार वर्मा, प्रवक्ता रामनंदनी तिवारी, ऋषि तिवारी, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें