होमहरदोईसामूहिक विवाह योजना: 45 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

सामूहिक विवाह योजना: 45 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

पिहानी/हरियावां। विपुल मिश्रा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हरियावां ब्लॉक परिसर में पिहानी व हरियावां ब्लॉक के कुल 45 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत की । 42 जोड़ों ने साथ फ़ेरे लिए जबकि तीन जोड़ों का निकाह कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम माता भगवती देवी ट्रस्ट पिहानी की टोली ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्यामप्रकाश ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों के हाथ पीले करने में काफी आसानी हो रही है। मां बाप के चेहरों पर इस योजना से मुस्कान आयी है। उन्होंने पुष्प वर्षा के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पिहानी ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई, हारियावां प्रमुख प्रतिनिधि मुनेन्द्र सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता,डीडीओ अजय प्रताप सिंह,बीडीओ हारियावां रचना गुप्ता,पिहानी बीडीओ प्रमेन्द्र पांडेय ने भी पुष्पवर्षा करते हुए नव दंपति को शुभकामनाएं दीं। टोली नायक प्रियंक दीक्षित ने विवाह संस्कार पर प्रकाश डालते कहा कि यह दो आत्माओ का मिलन होता है। उन्होंने पति पत्नी को प्रतिज्ञाएं दोहरावते हुए उन्हें कर्तव्यों का पाठ भी पढ़ाया गया।

संगीत टोली के सुनील सागर ने भजनों के माध्यम से समाज मे फैली कुरीतियों को दूर भगाने की प्रेरणा दी। श्रीमती रामकली,रामदयाल मेमोरियल विद्यालय कुइयां के बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। हारियावां ब्लॉक के उज़ैर सिद्दीकी, मुन्नू लाल वर्मा आदि ने विवाहहोत्सव की व्यवस्थाएं संभालीं। मोनू,शिवांशु,लवली,पूनम मिश्रा, हर्षित,अखिलेश मिश्रा, अरविंद राठौर,अनिल कुमार,पायल,रमा मिश्रा,अरुण खरे,अमित सिंह,प्रभा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें