होमहरदोईहरदोई : प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने प्रदेश सरकार की 4 साल...

हरदोई : प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने प्रदेश सरकार की 4 साल की बताईं उपलब्धियां

spot_img

हरदोई। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताईं।

कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र की मूल अवधारणा जनता की, जनता के द्वारा और जनता के लिए सरकार है। पूर्व के कुछ वर्षों में यह अवधारणा खत्म हो गई थी। नेताओं से आम जनता और समाज का विश्वास खत्म सा हो गया था।

6 अरब 38 करोड़ रुपये की जिला योजना के प्रस्ताव पारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यों से संविधान की मूल अवधारणा पर कार्य किया। जनता की और जनता के लिए सरकार की अवधारणा पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि जो कहा जाता है, वह किया जाता है और इसलिए विश्वास भी वापस आया है।

हरदोई : अवैध संबंधों के चलते पति को जिंदा जलाया

उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति खुद को व्यवस्था से ऊपर समझते थे, उन्हें बता दिया गया है कि व्यवस्था से ऊपर कुछ नहीं। हवा में उड़ने वाले माफिया जमींदोज हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्य किया है इसलिए हर वर्ष अपने कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रखती है। जिन सरकारों ने काम नहीं किया वे जनता के सामने भी जाने में हिचकते हैं।

डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

इस दौरान जनपद में पिछले चार वर्ष में विधानसभा क्षेत्रवार कराए गए कार्यों की पुस्तिका का भी विमोचन प्रभारी मंत्री ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद प्रभारी प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, डीएम अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

1 टिप्पणी

टिप्पणियाँ बंद हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें