होमहरदोईहर थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी: आई जी

हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी: आई जी

spot_img

हरदोई : महिलाओं की समस्याएं सुनने के लिए हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जहां पर महिला पुलिस कर्मी उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायत लेकर रशीद भी देंगी। उनकी मदद के लिए जो भी होगा वह खुद करेंगी। कोतवाली देहात में बनवाई गई महिला हेल्प डेस्क का आईजी ने निरीक्षण किया और कहा कि ऐसी डेस्क हरदोई ही नहीं पूरे लखनऊ परिक्षेत्र में बनवाई जाएंगी।

मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन हरदोई पहुंची आइजी लक्ष्मी सिंह ने सोमवार की शाम हरदोई पहुंची। उन्होंने कोतवाली देहात में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क की तारीफ कर 25 अक्टूबर तक हर थाने में निर्माण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय समय पर इसका निरीक्षण भी करते रहेंगे। आईजी ने पुलिस लाइन में चल रहे जूडो, कराटे एवं ताइक्वांडो के प्रशिक्षण को देखा और महिलाओं से संवाद स्थापित उनसे जानकारी ली। प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। महिलाओं को आत्मरक्षा के सुझाव दिए। महिलाओं से कहा कि महिला उत्पीड़न के विरुद्ध सरकार की मंशा कड़ी कार्रवाई की है। महिलाएं उत्पीड़न एवं अन्य घटनाओं की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कराई जा सके। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें