हरदोई/बिलग्राम। बिलग्राम और माधौगंज नगर निकाय क्षेत्र में खराब सफाई से नाराज ADM वंदना त्रिवेदी ने दोनों निकायों के ईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को दिन में करीब दो बजे ADM ने नगर पालिका परिषद के सदर बाजार से गुजरने वाले नाले की सफाई व्यवस्था देखी। नाले में गंदगी देखकर एडीएम ने ईओ को बुलवाया।
वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना ने जानकारी दी कि ईओ मुख्यालय में नही हैं। ADM ने सफाई टीम को भी बुलाकर फटकार लगाई। कर्मचारियों से कहा कि यदि सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो निकाय का धन रोक दूंगी।
एडीएम ने तत्काल सफाई व्यवस्था सुचारु कराने और दोबारा निरीक्षण करने की बात कही। इससे पहले उन्होंने माधौगंज की सफाई व्यवस्था देखी। यहां भी उन्हें पर्याप्त सफाई नजर नहीं आई।
उन्होंने यहां भी ईओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। ADM ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद सफाई को लेकर दोनों निकाय गंभीर नहीं हैं। इसलिए दोनों निकायों की सफाई के लिए मुख्य जिम्मेदार ईओ का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
- यह भी पढ़ें :
- महिला थाने में दो पक्ष भिड़े,चले लातघूसे
- हरदोई : किसान की गोली मारकर हत्या
- अनियमितता पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
- गैंगस्टर सेल ने गो-तस्कर की 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क