Home हरदोई ADM वन्दना त्रिवेदी ने हरदोई मण्डी स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया...

ADM वन्दना त्रिवेदी ने हरदोई मण्डी स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

हरदोई : ADM वंदना त्रिवेदी ने आज पूर्वान्ह हरदोई मण्डी स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह व मण्डी सचिव बबलू लाल साथ में मौजूद रहे।

खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र हरदोई मण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ का निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रभारी विन्ध्याचल गुप्त, ऋषिराज श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, विश्वनाथ मिश्रा केन्द्र पर उपस्थित थे। केन्द्रों पर बैनर लगा पाया गया। समस्त केन्द्रों पर बोरा, कांटा, छनना, नमी मापक यंत्र, डस्टर आदि की व्यवस्था पूर्ण पायी गयी।

क्रय केन्द्रो पर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण पायी गयीः-वन्दना त्रिवेदी

पी0सी0एफ0 के क्रय केन्द्र क०वि०सह0स0 हरदोई मण्डी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रभारी कृष्ण कान्त मिश्रा केन्द्र पर उपस्थित थे। केन्द्र पर बैनर लगा पाया गया। केन्द्र पर बोरा, कांटा छनना, नमी मापक यंत्र आदि की व्यवस्था हो चुकी है। पी०सी०एफ० के कय केन्द्र पी०सी०एफ० हरदोई मण्डी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रभारी नेकराम वर्मा केन्द्र पर उपस्थित थे। केन्द्र पर बैनर लगा पाया गया। केन्द्र पर बोरा, काटा, छनना नमी मापक यंत्र आदि की व्यवस्था हो चुकी है। 7 पी०सी०यू के क्रय केन्द्र डी०सी०एफ० हरदोई मण्डी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रभारी अभय शाह केन्द्र पर उपस्थित थे। केन्द्र पर बैनर लगा पाया गया। केन्द्र पर बोरा, कांटा छनना, नमी मापक यंत्र आदि की व्यवस्था हो चुकी है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि विपणन शाखा के क्रय केन्द्र हरदोई मण्डी प्रथम पर 06 अप्रैल 2022 को कृषक पुत्तन लाल उर्फ राम प्रकाश से 20 कुंटल की गेहूं खरीद की गई है। मण्डी में आए गेहूं की नमी की जांच करायी गयी, जो 86 पायी गयी।

उन्होने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि समस्त केन्द्र प्रभारी किसान फीडबैक रजिस्टर बनायें, जिसमें क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों से उनका फीडबैक प्राप्त कर अंकित करें। क्रय केन्द्रों पर अपनी उपस्थिति सतत् बनाएं रखें और जो भी कृषक केन्द्र पर आए उनका तत्परता से गेहूं क्रय करें।

केन्द्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि क्रय केन्द्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र सही स्थिति में हों। समस्त केन्द्र प्रभारी किसान सम्पर्क रजिस्टर बनाएं और गतवर्ष जिन किसान भाईयों द्वारा गेहू विक्रय किया गया था, उनसे सम्पर्क कर उन्हें क्रय केन्द्र पर गेहूं विक्रय करने हेतु प्रेरित करें। क्रय केन्द्रों पर कृषकों की सुविधा हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण रखें। केन्द्रों पर गर्मी के मौसम के दृष्टिगत पीने के पानी, छांव में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराएं।

टैबलेट एवं स्मार्ट फोन से पढ़ाई के साथ-साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंः- रजनी तिवारी

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों की निशुल्क पैरवी होगी: अपर जिला जज

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला...

जिला हरदोई ने प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया, डीएम ने बधाई

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत का प्रभाव लगातार सामने आ रहा...

बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिन पर 700 मुकदमे हैं दर्ज, यहाँ तक शाहरुख के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके ऊपर लगभग 700 मुकदमे दर्ज है जिसने तीनो खान के साथ फिल्म करने से मना कर...

उद्योगपतियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जायेगा: जिलाधिकारी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी...