Homeहरदोईप्रशासन ने खाली कराया बैंक में बंधक मकान

प्रशासन ने खाली कराया बैंक में बंधक मकान

हरदोई। पिहानी चुंगी के निकट एक मकान व दुकान को सोमवार को तहसील प्रशासन ने खाली करवाकर बैंक को सौंप दिया। इस मकान व दुकान पर बैंक से लोन लिया गया था। जिसकी अदायगी नहीं की गई। बैंक और तहसील प्रशासन के नोटिस के बावजूद भवन स्वामियों ने इसे खाली नहीं किया।

शहर के पिहानी चुंगी निवासी ने अपने भवन पर बैंक से लोन लिया था। लोन की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी भवन स्वामियों ने इसकी अदायगी नहीं की।

यह भी पढ़ें : मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीकाकरण बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया


बैंक के नोटिस भेजने के बावजूद ध्यान न देने पर बैंक अधिकारियों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने भी भवन स्वामियों को नोटिस दिया। भवन खाली न करने पर तहसीलदार ने भवन स्वामियों को 12 दिन का अल्टीमेटम भी दिया।

सोमवार को नायब तहसीलदार सुरभि राय ने बैंक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भवन खाली करवाकर बैंक को सौंप दिया। बैंक अधिकारियों के मुताबिक अब इस मकान की नीलामी कराकर बैंक लोन की राशि वसूल करेगा।

ह भी पढ़ें : शर्मनाक: मां को जान से मारने की धमकी देकर बेटी से करता था दुष्कर्म

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना