Homeहरदोईहरदोई में अजीत सिंह बब्बन बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

हरदोई में अजीत सिंह बब्बन बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

हरदोई: काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा हो ही गई है। हरदोई जिले में अजीत सिंह बब्बन को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सूची जारी होने पर अजीत सिंह बब्बन के समर्थकों में खुशी की लहर है।

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाजपा के तमाम नेताओं ने अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी मुख्यालय से लेकर सांसद और विधायकों तक के चक्कर काटे कुछ ने संघ का सहारा लिया तो कुछ ने बीजेपी के बड़े नेताओं का। लोगों को जिला अध्यक्ष की सूची जारी होने का काफी बेसब्री से इंतजार था।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की उसमें भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं राज्जीय मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी अजीत सिंह बब्बन को हरदोई का बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल शुभकामनाएं ट्विट के जरिये दी हैं ।

अध्यक्ष बनने के बाद बब्बन को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। अवध क्षेत्र में कार्यकारिणी गठन के दौरान अवध क्षेत्र का अध्यक्ष कमलेश मिश्रा को बनाया गया था। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्षेत्रीय अध्यक्ष जब ब्राह्मण है, ऐसे में हरदोई जिला अध्यक्ष क्षत्रिय समुदाय से होगा। यहां पर सौरभ मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे, उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके कार्यकाल को विस्तार को दे दिया गया था।

Rojgar alert Banner
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

लेटेस्ट