होमहरदोईभाजपा ने हरदोई में रचा इतिहास, 8 की 8 विधानसभा...

भाजपा ने हरदोई में रचा इतिहास, 8 की 8 विधानसभा में दर्ज की जीत

spot_img

हरदोई। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए आठो विधानसभा में जीत दर्ज की। जबकि 2017 के चुनाव में भाजपा ने आठ में से सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। हरदोई भगवामय होने के बाद कार्यकर्ताओ समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ झूमते लोगों ने जेसीबी पर खड़े होकर जश्न मनाया। अबीर गुलाल उड़ाते हुए खुशी का इजहार किया। हरदोई जिले की सबसे हॉट सीट सदर विधानसभा में भाजपा ने इतिहास रचा यहां पर पहली बार भाजपा ने जीत हासिल की।

नितिन अग्रवाल ने सपा के अनिल वर्मा को शिकस्त दी। गोपामऊ विधानसभा में भाजपा के श्यामप्रकाश ने सपा की राजेश्वरी देवी को हराकर जीत हासिल की तो वहीं शाहाबाद में भाजपा की रजनी तिवारी ने सपा के आसिफ खां बब्बू को पराजित किया।

सांडी विधानसभा में प्रभाष कुमार ने जीत का सेहरा बांधा तो वहीं मल्लावां बिलग्राम से आशीष सिंह आशू विजयी हुए। सण्डीला विधानसभा से अलका अर्कवंशी और बालामऊ से रामपाल वर्मा जीते सवायजपुर विधानसभा से माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू चुनाव जीते।

हरदोई सदर सीट से भाजपा के नितिन अग्रवाल को 1लाख 25 हजार 785 मत मिले प्रतिद्वंदी सपा के अनिल वर्मा को 82 हजार 637 मत मिले वहीं बसपा के शोभित पाठक को 20 हजार 407 मतों में संतोष करना पड़ा।

गोपामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश को 91 हजार 291 मत मिले वही सपा की राजेश्वरी देवी को 83 हजार 15 मत मिले जबकि बीएसपी के सर्वेश जनसेवा ने 31हजार 541 वोट प्राप्त किए।

शाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रजनी तिवारी को 94 हज़ार 325 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिफ खान बब्बू को 87 हजार 452 मत मिले वही बहुजन समाज पार्टी के एवी सिंह को 35 हजार 330 मत प्राप्त हुए।

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को 01लाख14हजार 89 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी पदम राग सिंह को 88 हजार 029 मत मिले वही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को 21 हजार 162 मत मिले जबकि कांग्रेस के राजवर्धन को 11 हजार 382 मत मिले।

सांडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 81 हजार 315 मत मिले वही प्रतिद्वंदी सपा की उषा वर्मा को 71 हजार 564 वोट मिले यहां बसपा के कमल वर्मा को 30 हजार 426 मत मिले।

बिलग्राम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के आशीष सिंह आशु को 81 हजार 732 मत मिले वही प्रतिद्वंदी सपा के बृजेश कुमार को 56 हजार 155, कांग्रेस के सुभाष पाल को 52 हजार 284 तथा बहुजन समाज पार्टी के सतीश वर्मा को 35 हजार 569 मत मिले यहां मुकाबला चारों प्रत्याशियों के बीच कड़ा रहा।

बालामऊ विधानसभा सीट से भाजपा के रामपाल वर्मा को 81 हजार 823 वोट मिले प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सपा के रामबली को 55 हजार 242 तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी तिलक चंद्र को 42 हजार 424 मत मिले।

संडीला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अलका अर्कवंशी को 01लाख एक हजार 377 मत मिले प्रतिद्वंदी बसपा के अब्दुल मन्नान को 64 हजार 254 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी को 24 हजार 374 मत मिले।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें