होमहरदोईCDO आकांक्षा राना ने शाहाबाद बीडीओ और एपीओ का वेतन रोका

CDO आकांक्षा राना ने शाहाबाद बीडीओ और एपीओ का वेतन रोका

spot_img

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने शाहाबाद के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रमेंद्र पंाडेय और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनोद सक्सेना का वेतन रोक दिया है। जल संरक्षण मिशन के कार्यों की अनदेखी कर अन्य कार्यों पर बजट खर्च करने का आरोप बीडीओ और एपीओ पर है। साथ ही जल संरक्षण मिशन को छोड़कर मनरेगा से अन्य कार्य कराने पर अग्रिम आदेशों तक रोक भी लगा दी है।

विधायक श्याम प्रकाश ने पिहानी, हरियावां सीएचसी को दी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सौगात

जल संरक्षण मिशन तहत जनपद में शाहाबाद विकास खंड चयनित है। मनरेगा के तहत शाहाबाद में प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन से जुड़े कार्य प्रमुखता से कराए जाने हैं। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि कुल खर्च का 65 फीसदी जल संरक्षण और प्राकृति संसाधनों से जुड़े कार्यों पर ही कया जाए। बावजूद इसके चालू वित्तीय वर्ष में शाहाबाद विकास खंड में जल संरक्षण के कार्यों से इतर पक्के कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा और अधिकांश भुगतान भी नाली खड़ंजे जैसे कार्यों पर हो रहे हैं।

प्री पोल सर्वे भ्रामक और शरारतपूर्ण, इनमें कोई सच्चाई नहीं: मायावती

शासन के निर्देश हैं कि उक्त विकास खंड में तालाब निर्माण, मेड़बंदी, भूमि सुधार, कंपोस्टपिट का निर्माण, पौधरोपण का कार्य प्रमुखता से कराया जाना चाहिए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में शाहाबाद विकास खंड के में मनरेगा से आठ करोड़ 46 लाख रुपये के कार्य कराए गए हैं, लेकिन इसमें जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन से जुड़े कार्यों पर तीन करोड़ 13 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं।

यानी कुल खर्च का 37 फीसदी ही जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े कार्य पर हुआ है। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ आकांक्षा राना ने शाहाबाद के बीडीओ प्रमेंद्र पांडेय और एपीओ विनोद सक्सेना का वेतन रोक दिया है। उक्त कार्यों का खर्च 65 फीसदी पहुंचने तक विकास खंड में अन्य कार्य न कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें