होमहरदोईप्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन: जो मस्जिद मजार देखते थे, उनको राम याद आने...

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन: जो मस्जिद मजार देखते थे, उनको राम याद आने लगे हैं: नरेश अग्रवाल

spot_img

हरदोई : भाजपा का सदर विधान सभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन गांधी मैदान और संडीला विधान सभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि इस बीमार राज्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है।

श्री टंडन ने कहा कि प्रदेश केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में अव्वल है। विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के सफल नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की पूरे विश्व में सराहना हुई है। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए 9 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

अखिलेश यादव को इतना सदमा लगा है कि उन्हें पिछली बातें ही याद हैं:प्रभारी मंत्री सतीश महाना

प्रदेश देश का सर्वाधिक पूंजी निवेश वाला प्रदेश बना है। एक अपराधमुक्त, भयमुक्त, विकासयुक्त नया प्रदेश बनाया जा रहा है। सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल, चेतन विष्ट ने सम्मेलन को संबोधित किया। राजकुमार शुक्ला, प्रेम बाबा, कुंवर वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

इसके पहले शहर के गांधी भवन में हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्या ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जनता के सरोकार का ध्यान रखा। प्रदेश के विकास की योजनाओं में किसी वर्ग के साथ पक्षपात नहीं किया।

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल निर्देशन व योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त ही नहीं की, बल्कि विकास का एक नया मॉडल बनाया।

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर पर भाजपा के राजनीति करने के पूछे गए सवाल उन्होंने कहा कि जो मस्जिद मजार देखते थे, उनको राम याद आने लगे हैं।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सांसद जय प्रकाश, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें