होमहरदोईहरदोई : किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

हरदोई : किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

spot_img

हरदोई : अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार को शौच जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे बाग में घसीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

हरदोई : डीएम व एडीएम कोर्ट में होगा जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन :यह भी पढ़ें

क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। यह परिवार बुधवार को अपने पैतृक गांव आया था। मजदूर की पुत्री (14) बुधवार देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर स्थित एक बाग में गई थी। जहां गांव के राहुल ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े : दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा के बाद रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया

किशोरी के काफी देर तक वापस घर न आने पर उसके पिता और भाई ने खोजना शुरू किया, तो किशोरी बाग के किनारे बदहवास मिली। इस पर परिजन उसे घर ले गए। घटना की जानकारी होने पर किशोरी की मां उसे लेकर अपने मायके अतरौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव में गई और वहां ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

हरदोई: सपा ने जिला पंचायत सदस्य के 53 प्रत्याशी किए घोषित : यह भी पढ़ें

इसके बाद एक ग्रामीण ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी तो थानाध्यक्ष संजीव शर्मा किशोरी के ननिहाल पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी ली। देर रात किशोरी की मां की तहरीर पर राहुल के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें