Homeहरदोईहरदोई : अतिक्रमण पर चलेगा नगर पालिका का बुलडोजर

हरदोई : अतिक्रमण पर चलेगा नगर पालिका का बुलडोजर

हरदोई :शहर के फुटपाथ खाली कराए जाएंगे। यहां पर अतिक्रमण और अवैध टेंपो-टैक्सी स्टैंड हटाए जाएंगे। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला और पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम गठित की गई है, जो अगले सप्ताह से अभियान की शुरुआत करेगी।

अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को लेकर रिक्शा चलवाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों के पास एक दो दिन का समय है, वह समय रहते दुकानों के सामने का अतिक्रमण स्वयं हटा लें।

अन्यथा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान फुटपाथ पर सामान मिलने पर जब्त करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना