होमहरदोईहरदोई :महिलाओं के जागृत होने से आ रहा परिवर्तन: राज्यपाल

हरदोई :महिलाओं के जागृत होने से आ रहा परिवर्तन: राज्यपाल

spot_img

हरदोई। गुरुवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल टड़ियावां के सिकंदरपुर स्थित सर्वोदय आश्रम में संचालित उड़ान कार्यक्रम को देखने आईं थी। कहा कि स्कूल न जाने वाली बेटियों को न केवल पढ़ाया जाता है, बल्कि उन्हें रोजगार परक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं, जिनके पास सामर्थ है, उन सभी को ऐसा काम करना चाहिए।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। कहा कि महिलाएं जागृत हो रही हैं और उससे परिवर्तन भी आ रहा है। पढ़ लिखकर समूह बनाकर महिलाएं काम करती हैं और एक दूसरे को देखकर आगे बढ़ती हैं। किसानों की आर्गेनिक खेती और खादी को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे उत्पादों को खरीदना चाहिए।

हरदोई :सपा ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र में रुद्राक्ष का पौधा लगाने के बाद परिसर का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से सुधार लाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र में औषधि वाटिका, पोषण वाटिका, मधुमक्खी पालन और जैविक कीटनाशकों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद जिला प्रशिक्षण केंद्र में कृषि, मत्स्य, पशु, उद्यान और उद्योग विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। महिला किसान अक्षिता सिंह को अनुदान पर मिले ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में उन्होंने किसान उत्पादक समूहों और आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया।

यह भी पढ़े- हरदोई : भूसा व्यापारी के मकान से लाखों के जेवर चोरी

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं और कृषक समन्वय बनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करें। इस दौरान सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, डीएम अविनाश कुमार, एसपी अजय कुमार, सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी, एडीएम संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें