होमहरदोईहरदोई :सपा ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

हरदोई :सपा ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

spot_img

हरदोई। प्रदेश व केंद्र सरकार को शोषणकारी व लोकतंत्र विरोधी बता समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर सपा ने जिले भर में साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा निकाल रहे पदाधिकारियों ने कहा कि बदले की भावना से भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े- हरदोई : भूसा व्यापारी के मकान से लाखों के जेवर चोरी

सपा कार्यालय पर साइकिल यात्रा से पूर्व जिले के साइकिल यात्रा प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष सपा व्यापार सभा व विधायक सहारनपुर संजय गर्ग ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पुलिस अत्याचार, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं के प्रति शोषणकारी नीतियों व लोकतंत्र विरोधी बीजेपी सरकार के विरुद्ध व सपा सांसद आजम खां पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है, पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है दुष्कर्म, हत्या जैसी वारदात में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़े- हरदोई: सेंध काटकर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

सपा सांसद आजम खां व उनके परिवार को फर्जी केस में फंसाकर अत्याचार कर रही है। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा सपा कार्यालय से नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा, पिहानी चुंगी, अब्दुल पुरवा, चक, चैरौली, प्रेम नगर, अनंग बेहटा होते हुए शाहजहांपुर रोड होते हुए वापस सपा कार्यालय पर समापन हुआ।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्रा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, धर्मवीर यादव, जब्बार खां, अतुल उपाध्याय, नगर अध्यक्ष रियासत खां, रामज्ञान गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू, हरिनाम सिंह यादव, फैजान अहमद फैजी, नीरज अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, सुधीर गुप्ता, अवनिकांत बाजपेई आदि शामिल रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें