HomeहरदोईHardoi News: थोक व्यापारी से 5 किलो चांदी लूटकर कार सवार बदमाश...

Hardoi News: थोक व्यापारी से 5 किलो चांदी लूटकर कार सवार बदमाश फरार

Hardoi News: लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने एक थोक व्यापारी से करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी अपने चालक के साथ कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया और शीशा तोड़कर चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी हृदय राम सोनी सोने-चांदी के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अपने चालक के साथ वैगनआर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया।

व्यापारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार से चार युवक बाहर निकले। उन्होंने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और व्यापारी से घटना की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। व्यापारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीमों ने बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की कार और उनकी गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना