हरदोई। शहर के मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कान्हा की आरती और अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं भजन पर भक्त झूमते नजर आए। शंख, घंटा और घड़ियाल के बीच कन्हैया ने जन्म लिया।
भक्तों ने बड़े श्रद्धाभाव से कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में उपवास रखकर सुख समृद्धि, शांति और संपन्नता के लिए पूजन किया। लखनऊ चुंगी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाभिषेक दूध, दही, घी, शहद चीनी और पंचामृत से किया। श्रद्धालुओं ने आरती और पूजन कर प्रसाद का वितरण किया।
कृष्ण जन्मोत्सव पर सुबह से ही लोगों में अलग उत्साह नजर आया। दुकानों में सजावटी सामान की खरीदारी की गई। लोगों ने झालर, भगवान के लिए वस्त्र, मुकुट, कड़े और पायल खरीदे। फल और मेवा की खरीदारी भी खूब हुई। शाम को मंदिर सज गए तो अलग रौनक नजर आई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई स्थानों पर झांकियां सजाई गईं। पुलिस लाइन और थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष झांकियों का आयोजन किया गया।
बिलग्राम तहसील क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। झांकियां सजाई गई हैं। घर, मंदिरों, थाना, कोतवाली, पुलिस लाइन इलेक्ट्रिक झालरों से जगमग कर रहे हैं।
- यह भी पढ़े :
- CBI Raid: मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा, कहा- कट्टर ईमानदार हूँ, जांच में करूंगा पूरा सहयोग
- दिल्ली से हवाला एजेंट गिरफ्तार,आतंकियों के लिए जुटाता था फंड