Homeहरदोईहरदोई: ममेरी बहन के साथ रेप,आरोपी हिरासत में

हरदोई: ममेरी बहन के साथ रेप,आरोपी हिरासत में

हरदोई: हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम एक किशोर अपने घर के पास में ही रह रहे मामा की 8 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई।

प्रेरणा ज्ञानोत्सव: देश की उन्नति में शिक्षा की महती आवश्यकता है

गुरुवार की शाम एक किशोर ने अपने पड़ोस की ही आठ वर्षीय ममेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। लड़की के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां काफी देर रात तक सुलह समझौता का दौर चलता रहा।

हरदोई : 3 गुना ज्यादा गन्ना पैदा कर अरविन्द हुए सम्मानित

मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ बृजेन्द्र द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज करा कर पीड़िता को इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की हालत सामान्य है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना