होमहरदोईहरदोई: मकान में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म

हरदोई: मकान में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म

spot_img

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान के अंदर सो रही विवाहिता के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े – हरदोई : ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के वेतन से होगी वसूली

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात लगभग दस बजे वह मकान के अंदर बने कमरे में लेटी थी। मकान के बाहर उसका पति सो रहा था। इसी बीच गांव निवासी बृजकिशोर मकान में घुस आया और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े – यूपी: लखनऊ से जुड़े है राज कुंद्रा के डर्टी कनेक्शन

इस दौरान विवाहिता ने शोर मचाया तो उसका पति व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इस पर बृज किशोर मौके से भाग निकला। विवाहिता के पति ने रात में ही यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी और फिर रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पाली के प्रभारी निरीक्षक वीएम त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर बृज किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें