होमहरदोईकिसान मेला/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

किसान मेला/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

हरदोई: उपनिदेशक कृषि ने बताया है कि कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत किसान मेला/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड शहाबाद में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रजनी तिवारी द्वारा फीता काटकर किया।

केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार किसानों के हित मे और उनके आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन के लिए कृत संकल्प हैः-रजनी तिवारी

मुख्य अतिथि द्वारा मेले मे कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, फसल बीमा, कृषि यंत्रों व कृषि निवेशों की लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा कृषक जागरूकता गोष्ठी का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार उनके हित मे और उनके आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन के लिए कृत संकल्प है।

उन्होंने किसान भाईयों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा की गयी नवीनतम तकनीकी के अनुसार खेती करने और अपनी फसल उत्पादों का सही मूल्य प्राप्त करने हेतु स्वंय जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को खेती के साथ- साथ सब्जी, बागवानी, पशुपालन आदि को अपनाने की सलाह देते हुये सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि के रूप मे दो-दो हजार की तीन किस्ते दिये जाने को कृषक की आर्थिक उन्नति मे महत्वपूर्ण योगदान बताया।

गोष्ठी के प्रारम्भ मे उप कृषि निदेशक डॉ0 नन्द किशोर द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, व कर्मचारियों तथा कृषक भाईयों व मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुये विभागीय योजनाओं के बारे मे किसानों को विस्तार से जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुना करने हेतु लिए गये संकल्प को पूर्ण करने हेतु शासन द्वारा किसान हित मे कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।

कही से भी कृषि यन्त्र क्रय कर बिलों की आनलाइन फीडिग करा दे, निर्धारित अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके बैंक खाते में पहुच जायेगा: उप कृषि निदेशक डॉ0 नन्द किशोर

विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्यों मे निरन्तर वृद्वि के साथ-साथ किसानों के उत्पादों की विपणन व्यवस्था हेतु पारदर्शी व्यवस्था की गयी है। कृषि यन्त्री करण योजना के अन्तर्गत विभिन्न कृषि यन्त्रों पर आनलाईन बुकिग कर किसान भाई निर्धारित मानक के अनुरूप स्वेच्छानुसार कही से भी कृषि यन्त्र क्रय कर बिलों की आनलाइन फीडिग करा दे, निर्धारित अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके बैंक खाते में पहुच जायेगा।

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) जयराम सिंह ने किसानों को पराली जलाने को मा0 राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा पूर्णरूपेण प्र्रतिबन्धित कर दिये जाने की जानकारी देते हुये बताया कि पराली/फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुचता है, और मानव स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

पराली पर समुचित उपयोग खेत की मृदा को स्वस्थ्य बनाये रखने और अवशेष पराली को गौशालाओं में चारे के लिए आपूर्ति कर बदले मे गौशालाओं से गोबर की खाद/अन्य जैविक खाद प्राप्त कर ले।पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 रामसिंह द्वारा पशुओं के टीकारण, उनके आहार व उनकी उचित देखभाल के बारे में विस्तार से किसानों जानकारी दी गयी।

गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 आर0डी0 तिवारी द्वारा कृषकों को गन्ना की अधिक पैदावार लेने हेतु विभिन्न प्रजातियों की जानकारी देते हुये उसकी चीनी मिलों को आपूर्ति किये जाने के बारे मे जानकारी दी।प्रमुख क्षेत्र पंचायत शहाबाद त्रिपुरेश मिश्र ने अपने सम्बोधन मे किसानों को जैविक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करने तथा किसी भी दशा मे फसल अवशेष को न जलाने का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर यज्ञदत्त शर्मा प्रक्षेत्र अधीक्षक, उदयवीर सिंह एस0एम0एस0, तथा कृषि व अन्य सम्बद्व विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें

सिंचाई बन्धु की बैठक 12 अक्टूबर को:- अखिलेश गौतम

हरदोई: अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश कुमार गौतम ने अवगत कराया है कि जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक 12 अक्टूबर 2021 को मा0 उपाध्यक्ष, सिंचाई बन्धु की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11 बजे नहर निरीक्षण भवन, हरदोई में आहूत की जायेगी।

उन्होने बताया कि बैठक में नहरों सफाई, कटिंग, टेल तक पानी पहुंचाने, नहरों के कुलाबा, नहरों का संचालन, नलकूपों की बंदी की समस्याओं एवं किसानों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने सिंचाई बन्धु के सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि व समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें