होमहरदोईपिहानी: पुलिस ने महिलाओं को अधिकार के प्रति किया जागरूक

पिहानी: पुलिस ने महिलाओं को अधिकार के प्रति किया जागरूक

spot_img

रिपोर्ट- कमल किशोर

पिहानी। महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड के ग्राम पंचायत राभा जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया गया। किसी भी अपरिहार्य स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का शुभारंभ पिहानी कोतवाल डीके सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।

राधा प्रधान बबलू त्रिपाठी उर्फ लूंगी ने कोतवाल दिलेश कुमार सिंह माल्यार्पण कर स्वागत किया। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी प्रियंका चौहान व अनु चौधरी को महिलाओं को शिकायत को वरीयता से निपटाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से किया गया।

कोतवाल डीके ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2022 04 01 at 2.17.27 PM
कार्यक्रम को सम्विधित करते कोतवाल दिलेश कुमार सिंह

महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो। इस मौके पर अनिल मिश्र, ओम प्रकाश, वैभव चौहान आदि लोग मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से राजेश कुमार, सुमित त्यागी विवेक आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्येंद्र यादव ने किया।

सुरक्षा के प्रति जागरूक की गई महिलाएं

महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया गया। किसी भी अपरिहार्य स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर जोर दिया गया।

महिला कांस्टेबल महिला डेस्क प्रभारी प्रियंका चौहान ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी अपनी स्थिति सुधार सकती हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी घटनाओं को नजर अंदाज न करें। कोई भी स्थिति हो तो अपने स्वजन को इसकी सूचना अवश्य दें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।

WhatsApp Image 2022 04 01 at 2.17.26 PM

महिला कांस्टेबल अनु चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। नारी कोई भी हो, सभी का सम्मान होना चाहिए। बच्चियों अथवा महिलाओं के साथ अगर किसी प्रकार की घटना होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देकर पुलिस से सहायता लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में हेल्प लाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। कुशलावती, प्रभावती, राम संवारी, ममता, सावित्री, सोनम, आरती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें