होमहरदोईआज से मिलेगी हर राशन दुकान (ration shop) पर गेहूं व चावल...

आज से मिलेगी हर राशन दुकान (ration shop) पर गेहूं व चावल के साथ मक्का भी

spot_img

हरदोई:राशन की दुकानों पर गेहूं व चावल के साथ मक्का भी मिलेगा। इसको लेकर सभी राशन दुकानों पर मक्का का स्टॉक भेज दिया गया है। 5 फरवरी से मक्का का वितरण शुरू हो जाएगा। एक किलो प्रति यूनिट मक्का दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को पांच किलो प्रति कार्ड तथा एक रुपये किलो की कीमत के हिसाब से मक्का दिया जाएगा।

जनपद में 19 विकासखंडों में 1632 हैं राशन दुकान

जनपद में 19 विकासखंडों में 1632 राशन दुकान हैं। इनमें 145 शहर और 1487 ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैं। इनमें सात लाख 17 हजार आठ सौ चार कार्डधारक पंजीकृत हैं। एक लाख 17 हजार 727 अंत्योदय और छह लाख 63 हजार 77 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। सभी कार्डों में 31 लाख 47 हजार यूनिट हैं। प्रदेश सरकार ने अब सस्ते गल्ले की दुकान (कोटेदार) पर मक्का भी रियायती दर पर कार्डधारकों तक वितरित करने की योजना शुरू की है।

राशन दुकानों पर 1883. 660 मीट्रिक टन मक्का भेजा जा चूका

इसके तहत फरवरी के सभी दुकानों पर 1883. 660 मीट्रिक टन मक्का भेज दिया गया है। आज से सभी राशन दुकानों पर वितरण शुरू हो जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन में 15 किलो गेहूं, 15 किलो चावल व पांच किलो मक्का दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो किलो गेहूं दो किलो चावल व एक किलो मक्का प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

बाघ (Tiger) ने कैसे दो बकरियों और एक गाय का किया शिकार पूरी खबर पढ़े

जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि जिले की सभी दुकानों पर मक्का भेज दिया गया है। 5 फरवरी से दुकानों पर मक्के का वितरण शुरू हो जाएगा। जिले की सभी दुकानों पर 1883.660 मीट्रिक टन मक्का का स्टाक उपलब्ध है। शासन की मंशा के अनुरूप मक्के का वितरण कराया जाएगा। पूर्ति निरीक्षकों के साथ ही वह खुद भी मक्का वितरण के दौरान स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें