होमलखीमपुर खीरीहैवान पति ने पत्नी की मुंह से काटी नाक, और जेब में...

हैवान पति ने पत्नी की मुंह से काटी नाक, और जेब में रख हुआ फरार

spot_img

लखीमपुर खीरी: मितौली क्षेत्र के गांव बांसताली रहने वाले विक्रम ने मुंह से पत्नी सीमा देवी की नाक काट ली और और फरार हो गया। गंभीर हालत में सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी 4 वर्षीय बेटी को पति की मार से बचाने गयी थी। पीड़िता पत्नी सीमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बांसतालीकी सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पति और बच्चों के साथ घर में थी। उसकी चार वर्षीय बेटी मोबाइल देख रही थी। पति मोबाइल मांग रहा था। मोबाइल न मिलने पर विक्रम नाराज हो गया और बेटी को पीटने लगा। सीमा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगा। 

सीमा का आरोप है कि विक्रम ने उसकी नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़ित महिला ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। उसके बाद इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुबह सीमा अपने माता-पिता के साथ मितौली थाने पहुंची और तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही विक्रम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर विक्रम आए दिन उसे मारता पीटता है। कई बार नशे की हालत में मारपीट की। यह भी बताया कि उसका पति उसके संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने का बहाना बनाकर परेशान किया करता है। कई बार सुलह समझौता भी कराया गया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें