होमलखीमपुर खीरीLakhimpur: 3 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी

Lakhimpur: 3 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी

spot_img

पसगवां। विकासखंड पसगवां के एक गांव की महिला प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त निकालकर प्रेमी के साथ चली गई। तीन बच्चों की परवरिश कर रहा पति अब थाने से लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

ग्राम पंचायत जमिरहा निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों और पति के साथ रह रही थी। उसका प्रेम प्रसंग इसी गांव के युवक के साथ चल रहा था। इसे लेकर गांव में अक्सर चर्चा भी होती रहती थी। बताते हैं कि पति ने महिला के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था।

उसका बैंक खाता भी महिला के नाम से खुलवाया गया था। हाल ही में इस खाते में आवास योजना की किस्त के 40 हजार रुपये आए। इस रकम से लाभार्थी परिवार को आवास का निर्माण शुरू कराना था। बताते हैं कि महिला यह रकम निकालकर प्रेमी के साथ चली गई। वह अपने तीन बच्चों को भी घर छोड़ गई।

पता लगने पर पति और परिवार के लोग सन्न रह गए। अब महिला के परिजन उसका पता लगाने में जुटे हैं। साथ ही महिला का पति घर बनवाने के लिए भी परेशान है। पति ने थाने में तहरीर देने के साथ ही पत्नी के प्रेमी संग चले जाने की सूचना ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को दी। उसने समस्या बताते हुए दोबारा से आवास निर्माण की किस्त देने की मांग की। इस मामले में में बीडीओ अमित सिंह का कहना है कि एक बार खाते में रकम भेजने के बाद दोबारा नहीं भेजी जा सकती। महिला किसके साथ रहेगी, यह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है।

बोरे में बंद मिला लापता बच्चे का शव

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें