होमराजनैतिकपाली: नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

पाली: नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

spot_img

हरदोई। शनिवार को नगर की यादव मार्केट में स्थित सपा कार्यालय पर नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पम्मू सिंह यादव का स्वागत किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां रहे।

पम्मू यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि हम सब मिलकर आमजनमानस की लड़ाई लड़ेंगे। रिजवान खां ने कहा कि सपा पार्टी का अस्तित्व सबसे मजबूत और सभी को अबकी बार दोबारा प्रदेश में सपा सरकार लाने के लिए जुटना है।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुशवाहा, कुंवरबहादुर मिश्रा, सत्यदेव अग्निहोत्री, रजनीश पाल, सुरेश कश्यप, सचिन, सुरेश गौतम, अरविंद सिंह, इकराय खां, बिंदू राठौर, सत्यप्रकाश यादव, रामकिशोर, धर्मप्रकाश, विजय बाजपेई, मुन्ना आदि रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें