Homeराजनैतिकभाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

spot_img
spot_img

पिहानी। भाजपा के स्थानीय कार्यालय पर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मंत्रदृष्टा श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर नगर मंडल के प्रभारी असद ईराकी और अन्य कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रभारी ईराकी ने दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अवधेश रस्तोगी ने उनके विचारों को आधार बनाकर सामाजिक विकास पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री रामदास कटियार ने किया। नन्द लाल शास्त्री, बृजेश गुप्ता, विमलेश गुप्ता, अभिषेक वैश्य, धीरज गुप्ता, विपिन मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, रूपेश तिवारी, ओम प्रकाश, रमाकांत शास्त्री, सुनील गिहार, मनीष शर्मा, गौरव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें