Free Aadhaar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड की फ्री अपडेट सुविधा की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब आधार कार्डधारक 14 जून 2025 तक अपने आधार डिटेल्स को बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन Free Aadhaar Update कर सकते हैं। पहले यह सुविधा 14 दिसंबर 2024 तक उपलब्ध थी। UIDAI ने इस नई समयसीमा की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए की।
फ्री में कहां और कैसे अपडेट करें आधार?
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट (Free Aadhaar Update) करने की सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है।
फ्री अपडेट के लिए स्टेप्स:
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘माय आधार’ सेक्शन में जाकर ‘अपना आधार अपडेट करें’ का चयन करें।
- ‘अपडेट आधार डिटेल (ऑनलाइन)’ पेज पर जाकर ‘दस्तावेज़ अपडेट’ पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर ‘OTP भेजें’ पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करें।
- जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे चुनें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अनुरोध भेजने के बाद आपको एसएमएस के जरिए अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
ऑफलाइन अपडेट के लिए देना होगा शुल्क
UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर आप आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए शुल्क देना होगा। मुफ्त सेवा केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है।
आधार अपडेट क्यों है जरूरी?
आधार कार्ड (Free Aadhaar Update) न केवल आपकी पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बल्कि यह सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी अनिवार्य है। UIDAI का कहना है कि आधार की जानकारी को अपडेट रखना कई फायदे देता है, जैसे:
- डुप्लीकेट और नकली पहचान से बचाव।
- पात्र व्यक्तियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ।
- डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच।
14 जून 2025 के बाद लगेगा शुल्क
UIDAI ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति 14 जून 2025 तक आधार को फ्री में अपडेट नहीं कराता है, तो इसके बाद अपडेट कराने के लिए शुल्क देना पड़ेगा।
आधार कार्ड की सुरक्षा और महत्व
आधार कार्ड हर भारतीय निवासी के लिए अनोखा होता है और यह उनकी बायोमेट्रिक जानकारी से जुड़ा होता है। यह सिस्टम नकली पहचान और डेटा लीक को रोकने में मदद करता है। UIDAI लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है कि वे समय रहते अपने आधार में आवश्यक दस्तावेज अपडेट (Free Aadhaar Update) कर लें।
अगर आपने अभी तक अपने आधार में बदलाव या अपडेट नहीं कराया है, तो इसे 14 जून 2025 से पहले myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में जरूर करा लें।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: महिला थानेदार को एसपी ने किया…