Hardoi News: आज सीएसएन कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी शामिल हुईं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
दीप प्रज्ज्वलन और गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर वैवाहिक जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई। इस सामूहिक विवाह में कुल 847 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 820 हिंदू जोड़े और 27 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ और मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी द्वारा पढ़ा गया।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
मुख्य अतिथि श्री नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में हरदोई में 10,000 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गौरव बनाने में मददगार है।
श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि इस योजना के चलते दहेज जैसी सामाजिक बुराई कम हो रही है। उन्होंने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कन्याओं के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने इस वृहद आयोजन के लिए जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों की सराहना की।
विवाह संपन्न होने के बाद मुख्य अतिथियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह पन्ने, ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेंद्र सिंह, नगर पालिका हरदोई के चेयरमैन श्री सुखसागर मिश्र मधुर, नगर पालिका मल्लावां की चेयरमैन श्रीमती तबस्सुम और अन्य लोग उपस्थित रहे।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: महिला थानेदार को एसपी ने किया…
- Hardoi News: चकबंदी विवाद को लेकर डीएम और किसान..
- Hardoi News: ज्वैलर्स की दुकान में में चोरी करने …