होमविज्ञान/तकनीकअब एलन मस्क नहीं खरीदेगें twitter, खुद रद्द की डील, जाने क्या...

अब एलन मस्क नहीं खरीदेगें twitter, खुद रद्द की डील, जाने क्या है वजह ?

spot_img

एलन मस्क ने शुक्रवार को twitter को खरीदने के लिए हुई 44 बिलियन डॉलर की डील को समाप्त कर दिया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देने में विफल रही है।

टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने शुक्रवार को twitter को खरीदने के लिए हुई 44 बिलियन डॉलर की डील को समाप्त कर दिया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देने में विफल रही है। आपको बता दें कि मस्क ने अप्रैल में प्रति शेयर 54.20 डॉलर की पेशकश की थी।

एलन मस्क के वकीलों ने कहा कि कई बार अनुरोध करने के बाद भी twitter फेक या स्पैम खातों की जानकारी देने में विफल रहा। समझिए कि जवाब देने से मना कर दिया। 

यह भी पढ़े : Hardoi News: युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

एलन मस्क के प्रतिनिधियों ने कहा, “twitter उस समझौते के कई प्रावधानों का भौतिक उल्लंघन कर रहा है। ऐसा लगता है कि उसने गलत और भ्रामक जानकारी दी जिसकी वजह से एलन मस्क इस डील के लिए आगे बढ़े थे।”

ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि बोर्ड ने विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें