Homeउत्तर प्रदेशयूपी में आज कई भागों में बारिश और आंधी के आसार, भीषण...

यूपी में आज कई भागों में बारिश और आंधी के आसार, भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

UP Weather: उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में बीते कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं के का सामना कर रहे लोगों को आज से 20 जून तक राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। गुरुवार से उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का सिलसिला शुरू हो जायेगा जो 20 जून तक जारी रह सकता है। 18 से 21 जून के बीच पूर्वी भारत में मानसून पहुंचने के आसार दिख रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस समय पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस दौरान अरब सागर पर बने बिपरजॉय साइक्लोन के प्रभाव से से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस साइक्लोन के प्रभाव से बादल बनेंगे और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 

बीते कुछ दिन से लगातार गर्मी के तेवर तल्ख़ बनाये हुए है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसकी वजह है कि अरब सागर पर बने बिपरजॉय साइक्लोन का प्रभाव। इस तूफान के असर के चलते बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से लोगों को प्रचंड गर्मी का लोग सामना करेंगे।

- Advertisement -
spot_img
- Advertisment -

लेटेस्ट