होमउत्तर प्रदेशमाफिया विनोद उपाध्याय को एसटीफ ने किया ढेर, 1 लाख रुपये का...

माफिया विनोद उपाध्याय को एसटीफ ने किया ढेर, 1 लाख रुपये का था इनाम

spot_img
गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को यूपी एसटीफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया विनोद के बीच मुठभेड़ में माफिया को ढेर कर दिया गया।
माफिया विनोद उपाध्याय पर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

यूपी के टॉप 61 अपराधियों की सूची में शामिल था माफिया विनोद उपाध्याय

माफिया विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का निवासी था। अपराध की दुनिया में एक बड़ा नाम था इतना ही नहीं यूपी के टॉप 61 अपराधियों की सूची में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
गुरुवार की रात माफिया विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के बीच सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी है।
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें