जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर बीती देर रात रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में ट्रॉली में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दर्दनाक हादसे पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकरारा के अंतर्गत समाधगंज बाजार के निकट जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में 7 लोग सवार थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्राली असंतुलित होकर पलट गई।
इस हादसे में टैक्टर ट्रॉली में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Latest हरदोई News के लिए क्लिक करें..
यह भी पढ़ें –
- हरदोई में चोरों ने 3 मकानों को बनाया निशाना, लगभग 11 लाख के नकदी और जेवर चोरी
- Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
- Vivo Y78t स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत







