Home उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री के आने की संभावना,...

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री के आने की संभावना, CM योगी ने तीन दिन का राजकीय शोक किया घोषित

पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 बजे निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। उनका शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया है। यहां जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।

CM योगी ने तीन दिन का राजकीय शोक किया घोषित

प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

CM योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब पांच बजे सैफई पहुंचे। उन्होंने आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उधर बिहार सरकार ने भी एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...