होमउत्तर प्रदेशOmprakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर को झटका, सुभासपा के 2 दर्जन से...

Omprakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर को झटका, सुभासपा के 2 दर्जन से अधिक नेताओं ने दिया इस्तीफा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को तगड़ा झटका लगा है। राजभर के करीबी महेंद्र राजभर ने दो दर्जन से अधिक साथी नेताओं के साथ सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बगावत हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत कई नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को मऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेंद्र राजभर ने सुभासपा प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें : Lucknow: हजरतगंज के होटल लिवाना में लगी भीषण आग में 4 की मौत

ओम प्रकाश राजभर परिवारवाद कर रहे हैं: महेंद्र राजभर

उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर परिवारवाद कर रहे हैं। सुभासपा अब पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है। ओमप्रकाश गरीबों की बात करते थे, लेकिन वह अपने मिशन से भटक गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजभर मुख्तार अंसारी को बड़ा भाई मानते हैं और उनकी सलाह पर चलते हैं। महेंद्र ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पार्टी के लोगों से राय नहीं लेते। पार्टी के सभी नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं।

सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने कहा की महेंद्र से हम लोग बातचीत करके उनकी नाराजगी दूर करेंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्तार के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर ने महेंद्र राजभर को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह हार गए। महेंद्र को ओमप्रकाश राजभर का बेहद करीबी माना जाता है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें