पिहानी (हरदोई) मनीष सविता
नगर के युवाओं की टीम ने गरीब बच्चों को मिठाई फुलझड़ी वितरित करते हुए दुआएं बटोरीं। छिपिटोला निवासी अरुण गुप्ता की टीम ने कस्बे में बच्चों को मिठाई फुलझड़ी मोमबत्ती आदि वितरण करके दीपावली के पावन पर्व को मनाया । युवा अरुण गुप्ता ने बताया कि हर साल हम अपनी टीम के साथ कस्बे के उन बच्चों के साथ दीपावली को मिठाई फुलझड़ी मोमबत्ती आदि देकर हम दीपावली के त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं मिठाई,मोमबत्ती, फुलझड़ी वितरण कर दीपावली का त्योहार मनाया । इस मौके पर कस्बा इंचार्ज वर्मा रमेश,अनुराग शुक्ला,निर्भय मिश्रा,रजत गुप्ता,मो असद,आशुतोष श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता,शिब्बू मिश्रा,शोएब मंसूरी,सूरज गुप्ता कफील खान सभासद,नाजिम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे !!







