Hardoi News: उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार “मिशन शक्ति – फेज 5.0” के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए हरदोई जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपालें आयोजित की जा रही हैं।
इन चौपालों में महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तीनों प्रमुख स्तंभों पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण सेवाओं और योजनाओं से अवगत कराया गया—
- हेल्पलाइन सेवाएं: यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड
- सामाजिक जागरूकता: बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी पहल
- कल्याणकारी योजनाएं: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि।
हरदोई पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: शहीद उद्यान में लगा भव्य यू.पी. ट्रेड शो
- Hardoi News: एसपी का बड़ा एक्शन
- Hardoi News: महिला ने लेखपाल पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप







