HomeहरदोईHardoi News: हरदोई में अपहृत किशोरी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Hardoi News: हरदोई में अपहृत किशोरी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Hardoi News: सुरसा थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस प्रकरण में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 10 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 9 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले सलमान ने अपने चचेरे भाई गुलफाम के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

परिजनों ने घटना के बाद किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संभावित स्थानों पर दबिश दी।

एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, घटना में संलिप्त दोनों आरोपी—सलमान और गुलफाम—को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना