HomeहरदोईHardoi News: शराब पिलाकर लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, कई वारदातों का...

Hardoi News: शराब पिलाकर लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा

Hardoi News: शातिराना अंदाज में लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से परिचित लोगों को भरोसे में लेकर अपने घर बुलाते थे और फिर उन्हें शराब पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

इसी तरह की एक घटना में आरोपियों ने बलवीर नामक व्यक्ति को अपने घर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाने के बाद उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और उसे घर से बाहर कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार सुबह करीब पांच बजे लौकहा पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सवायजपुर के दहिरापुर मढ़िया निवासी रमेश चंद्र का एटीएम कार्ड रामलीला चौराहे के पास बदलकर उससे 12 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके अलावा महमदपुर निवासी श्रीकृष्ण के घर से 27,500 रुपये, जेवर और पीतल के बर्तन चोरी करने की बात भी कबूल की।

इतना ही नहीं, 26 सितंबर को हजारी मड़ैया निवासी धीरेंद्र की दुकान से 30 हजार रुपये और प्रमोद के मकान से चार हजार रुपये नकद व जेवर चोरी करने की घटनाओं में भी दोनों की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क व अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना