HomeहरदोईHardoi News: जगदीशपुर चौराहे पर लगी भीषण आग से 3 दुकानें जलकर...

Hardoi News: जगदीशपुर चौराहे पर लगी भीषण आग से 3 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Hardoi News: हरदोई जिले के जगदीशपुर चौराहे पर रविवार देर रात एक भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले मुजाहिदपुर निवासी आकाश सिंह की मोबाइल दुकान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की सैतियापुर निवासी अतुल सिंह की मोबाइल दुकान और एक बंगाली मिष्ठान भंडार भी इसकी चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में तीनों दुकानों का लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना