HomeहरदोईHardoi News: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित मिनी बस खंती...

Hardoi News: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित मिनी बस खंती में गिरी

Hardoi News: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक यात्री मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मिनी बस प्रताप नगर चौराहा से यात्रियों को लेकर सीतापुर की ओर जा रही थी। सुल्तान पुरवा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खंती में उतर गया। हादसे के दौरान तेज आवाज के साथ यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस संख्या यूपी 30 एटी 2930 पीछे आ रही एक रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, जिसके कारण उसकी गति काफी तेज थी। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया।

घटना के समय आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हाल ही में हुई बारिश के कारण जमीन नरम थी, जिससे बस खंती में उतरते ही कुछ दूरी पर रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सभी यात्रियों को बाद में अन्य वाहनों के जरिए सीतापुर के लिए रवाना किया गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस मार्ग पर अवैध रूप से सवारियां भरकर तेज रफ्तार में वाहन चलाए जाते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना