HomeहरदोईHardoi News: 16 जून को होगा कृषि स्नातकों का चयन साक्षात्कार, अभ्यर्थियों...

Hardoi News: 16 जून को होगा कृषि स्नातकों का चयन साक्षात्कार, अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने के निर्देश

Hardoi News: प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले कृषि स्नातक अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार आगामी 16 जून को आयोजित किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा लिया जाएगा। साक्षात्कार विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं माना जाएगा।

गौरतलब है कि एग्रीजंक्शन योजना का उद्देश्य कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को कृषि आधारित व्यवसाय स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना